Aarti Kunj Bihari Ki, Shree Giridhar Krishna Murari Ki
Aarti Kunj Bihari Ki Lyrics Aarti – श्रीकृष्ण जी का जन्मोत्सव यानि जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami) २४ अगस्त,२०१६ को है|. इस अवसर पर पेश है भगवान श्रीकृष्ण की एक आरती|
“Aarti Kunj Bihari Ki” is a devotional song dedicated to Lord Krishna, expressing reverence and devotion. It is often sung during religious ceremonies and gatherings to honor the divine presence of Lord Krishna. The song beautifully captures the essence of adoration and devotion towards the deity.
Aarti Kunj Bihari Ki Lyrics In Hindi
आरती कुंजबिहारी की, श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥
गले में बैजंती माला, बजावै मुरली मधुर बाला ।
श्रवण में कुण्डल झलकाला, नंद के आनंद नंदलाला ।
गगन सम अंग कांति काली, राधिका चमक रही आली ।
लतन में ठाढ़े बनमाली |
भ्रमर सी अलक |
कस्तूरी तिलक |
चंद्र सी झलक |
ललित छवि श्यामा प्यारी की ॥
श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की…
कनकमय मोर मुकुट बिलसै, देवता दरसन को तरसैं ।
गगन सों सुमन रासि बरसै;
बजे मुरचंग |
मधुर मिरदंग |
ग्वालिन संग |
अतुल रति गोप कुमारी की ॥
श्री गिरिधर कृष्णमुरारी की…
जहां ते प्रकट भई गंगा, कलुष कलि हारिणि श्रीगंगा ।
स्मरन ते होत मोह भंगा;
बसी सिव सीस |
जटा के बीच |
हरै अघ कीच |
चरन छवि श्रीबनवारी की ॥
श्री गिरिधर कृष्णमुरारी की…
चमकती उज्ज्वल तट रेनू, बज रही वृंदावन बेनू ।
चहुं दिसि गोपि ग्वाल धेनू;
हंसत मृदु मंद |
चांदनी चंद |
कटत भव फंद |
टेर सुन दीन भिखारी की ॥
श्री गिरिधर कृष्णमुरारी की…
आरती कुंजबिहारी की, श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥
आरती कुंजबिहारी की, श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥
Download Aarti Kunj Bihari Ki Lyrics in Hindi
Aarti Kunj Bihari Ki Lyrics
Download Aarti Kunj Bihari Ki Lyrics in Hindi PDF
यह भी जानें :Hanuman Ji Aarti Hindi Lyrics | हनुमान जी आरती हिंदी
Also Checkout : Latest Tech news